Osho Vision (tao upnishad) लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Osho Vision (tao upnishad) लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

Snehdeep Osho Vision

 लाओत्से का यह वचन, ―स्वर्ग और पृथ्वी दोनों ही नित्य हैं। इनकी नित्यता का कारण है कि ये स्वार्थ -सिद्धि के निमित्त नहीं 

जीते। इसलिए इनका सातत्य संभव है।’

इसलिए ये सदा रह सकते हैं, इनके मिटने की कोई जरूरत नहीं है। मिटता केवल अहंकार है। इस जगत में मिटने वाली चीज केवल अहंकार है। केवल एक ही चीज है, जो मॉर्टेल है। इसे थोड़ा कठिन होगा खयाल में लेना। इस जगत में न तो पदार्थ मिटता कभी, न आत्मा मिटती कभी, सिर्फ मिटता है अहंकार। शरीर कभी नहीं मिटता। मेरा यह शरीर,मैं नहीं था, तब भी था। इसका एक- एक कण मौजूद था। इसमें कुछ नया नहीं है। इस शरीर में जो कुछ भी है, वह सब मौजूद था। जब मैं नहीं था, तब भी । जब मैं नहीं रहूंगा, तब भी मेरे शरीर का एक कण भी मरेगा नहीं, सब मौजूद रहेगा। शरीर तो शाश्वत है, कुछ मरने वाला नहीं है उसमें ।

वैज्ञानिक कहते हैं कि हम एक छोटे से कण को भी नष्ट नहीं कर सकते। कुछ भी नष्ट नहीं किया जा सकता। शरीर में सब कुछ जो

है, वह शाश्वत है। जल जल में मिल जाएगा; आग आग में खो जाएगी; आकाश आकाश से एक हो जाएगा। लेकिन सब शाश्वत है। 

आकार खो जाएगा; लेकिन जो भी उस आकार में छिपा है, वह सब मौजूद रहेगा। मेरी आत्मा भी नहीं मरती। फिर मरता कौन है? 

मरना घटता तो है! मृत्यु होती तो है!

सिर्फ मेरे शरीर और आत्मा का संबंध टूटता है। और उसी संबंध के बीच में वह जो एक अहंकार है, दोनों के मेल से जो रोज-रोज मैं

पैदा कर रहा हूं, वह अहंकार टूटता है। लेकिन अगर मैं जान लूँ कि वह अहंकार नहीं है, तो मेरे भीतर मरने वाला फिर कुछ भी नहीं है। और जब तक मैं जानता हूं,मैं अहंकार हूं, तब तक मेरे भीतर अमृत का मुझे कोई भी पता नहीं है। न हो सकता है पता। कोई  उपाय भी नहीं है। आइडेंटीफाइड विद दि ईगो, पूरे हम एक हैं मैं के साथ, तो मृत्यु के सिवाय कुछ और होने वाला नहीं है। ‍क्योंकि जिस चीज के साथ हमने अपने को जोड़ा है, वह अकेली चीज इस जगत में मरणधर्मा है।

"ओशो ताओ उपनिषद"


Laotse's words, both heaven and earth, are eternal.  The reason for their routine is that it is not for self-realization

 Live  Therefore their continuity is possible. '

 So they can stay forever, there is no need to erase them.  Deletion is only ego.  The only thing that disappears in this world is ego.  The only thing left is Mortel.  It will be a little difficult to take care of  In this world neither matter ever disappears, nor soul fade away, only ego disappears.  The body never disappears.  This body of mine, I was not, still was.  It had one particle each.  There is nothing new in this.  Everything in this body was present.  Even when I was not.  When I am no more, even a particle of my body will not die, everything will be present.  The body is eternal, nothing is going to die in it.

 Scientists say that we cannot destroy even a small particle.  Nothing can be destroyed.  Everything in the body

 Is, it is eternal.  Water will get into the water;  The fire will be lost in the fire;  The sky will be one with the sky.  But everything is eternal.

 Shape will be lost;  But whatever is hidden in that shape, it will all exist.  Even my soul does not die.  Who dies then?

 It is possible to die  Death happens

 Only my body and soul break.  And in the midst of the same relationship, the one who is an ego, the combination of the two, every day I

 I am creating, he breaks the ego.  But if I know that he is not an ego, then there is nothing dying within me.  And as long as I know, I am ego, as long as I have no idea of ​​the nectar within me.  May not know  There is no solution.  Identified with the Ego, with the entire Hum Ek Hain Main, nothing is going to happen except death.  Because the thing with which we have connected ourselves is the only thing in this world.

 "Osho Tao Upanishad"



Snehdeep Osho Vision

 लाओत्से कहता है, बात समझ में आ जाए , तो करने को कुछ बाकी नहीं रह जाता। समझ ही फिर करवा देती है, जो करने योग्य है। 

 और जो करने योग्य नहीं है, वह गिर जाता है,झर जाता है, जैसे सूखे पत्ते वृक्ष से गिर  जाएं। जो न करने योग्य है, उसे रोकने के लिए कुछ नहीं करना पड़ता; जो करने योग्य है, उसे करने के लिए कुछ नहीं करना पड़ता। जो करने योग्य है, वह होने लगता है; जो न 

करने योग्य है, वह नहीं होना शुरू हो जाता है।

यह समझ ‍क्या चीज है? ‍क्योंकि पूछते हैं कि समझ में आता हुआ मालूम पड़ता है,लेकिन जिस क्रांति की बात कहता है लाओत्से, वह 

तो घटित नहीं होती। तो इससे दो ही मतलब हो सकते हैं: या तो लाओत्से जो कहता है, वह गलत कहता है; और या फिर जिसे हम समझ समझ लेते हैं , वह समझ नहीं है।

लाओत्से तो गलत नहीं कहता। लाओत्से तो इसलिए गलत नहीं कहता कि उसने जो कहा है, वह अकेले उसने ही नहीं कहा है; इस 

पृथ्वी पर जितने भी जानने वाले लोग हुए हैं, उन सब ने वही कहा है। जिन्हें लाओत्से का पता भी नहीं है–चाहे यूनान में सुकरात

कहता हो, तो यही कहता है; चाहे बुद्ध कहते हों भारत में, यही कहते हैं–जहां भी कभी कोई जानने वाले ने कुछ कहा है, उसने यही 

कहा है कि समझ काफी है।


"ओशो ताओ उपनिषद"


Lao Tzu says, if you get the point, then there is nothing left to do.  Understanding only gets it done again, which is worth doing.

  And what is not worth doing, falls, falls, like dried leaves fall from a tree.  What is not worth doing, nothing has to be done to stop it;  What is worth doing does not have to do anything.  What is worth doing starts happening;  Which neither

 Doable, it does not begin to happen.

 What is this thing?  Because we ask that it seems understandable, but the revolution that Lao Tzu says, he

 So it does not happen.  So there can be two meanings: either what Laotse says is wrong;  And or what we understand as understanding is not understanding.

 Lao Tzu does not say wrong.  Lao Tzu does not say wrongly that he alone has not said what he has said;  this

 All the known people on earth have said the same thing.  Who do not even know Lao Tzu — Socrates in Greece

 If you say that, then this is what it says;  Even if Buddha says in India, this is what he says- Wherever a person has said something, he has

 Said that understanding is enough.


 "Osho Tao Upanishad"



Snehdeep Osho Vision

प्रतिबिंब कहने का अर्थ यह है कि सत्य जिस माध्यम में प्रतिफलित होगा, वह माध्यम बहुत कुछ कर जाएगा; उसकी 
जिम्मेवारी सत्य की नहीं है। लेकिन हम माध्यम में ही सत्य को जान सकते हैं।
 एक माध्यम है अहंकार। अहंकार अंधेरे जैसा माध्यम है। जैसे अंधेरे में कोई सत्य को जाने, कुछ जान नहीं पाता, टटोल भी नहीं पाता: ग्रोपिंग इन दि डार्क–अंधेये में । फिर भी हम अंधेरे में भी सत्य के बाबत बातें तय कर लेते हैं। कुछ पता नहीं होता, फिर भी हम तय कर लेते हैं। लोग बातें कर रहे हैं: आत्मा है,ईश्वर  है, नर्क है, मोक्ष है, स्वर्ग है। वे सब अंधेरे में बातें कर रहे हैं। उन्हें कुछ पता नहीं है।
स्वर्ग कितना महत्वपूर्ण मालूम पड़ने लगता है मन को! मोक्ष की बड़ी आकांक्षा होने लगती है। सत्य को पाने की बड़ी वासनाएं जगने
लगती हैं। बिना कुछ साफ़ हुए कि किस चीज को…सब अंधेरे में हैं। अंधेरे में आंख बंद करके सपना देखने लगते हैं। अहंकार अंधेरे जैसा है। उसमें जो सत्य हम बनाते हैं, बिलकुल मनोकल्पित हैं। अपने ही भीतर निर्मित है, उनका सत्य से कुछ लेना-देना नहीं है।
अस्मिता प्रकाश जैसी है। लेकिन अस्मिता के प्रकाश में भी जो सत्य दिखाई पड़ते हैं, वह भी प्रतिफलन से ज्यादा नहीं हैं। वह भी
रिफ्लेक्शंस हैं। जहां न अहंकार रह जाता और न अस्मिता, जहां मैं बचता ही नहीं हूं, वहीं वह जाना जाता है, जो प्रतिबिंब नहीं है, स्वयं है। लेकिन तब कहने वाला नहीं होता।

"ओशो ताओ उपनिषद"

The meaning of saying reflection is that the medium in which truth will result will do a lot;  Her
 The responsibility is not the truth.  But we can know the truth only in the medium.
  One medium is ego.  Ego is a medium like darkness.  Like someone in the dark does not know the truth, does not know anything, cannot even grope: groping in the dark-blind.  Even then we decide things about the truth even in the dark.  Nothing is known, yet we decide.  People are talking: there is soul, there is God, there is hell, there is salvation, there is heaven.  They are all talking in the dark.  They do not know anything.
 How important heaven seems to be to the mind!  There is a great desire for salvation.  Awaken the great desires to find the truth
 It seems.  Without clearing what… everything is in darkness.  In the dark, you start dreaming with your eyes closed.  Ego is like darkness.  The truths that we make in it are completely imagined.  Built within themselves, they have nothing to do with the truth.
 Asmita is like light.  But the truth which is visible even in the light of identity is not more than reward.  She also
 Are reflections.  Where neither ego remains nor asmita, where I am not saved, there is what is known, which is not reflection, is itself.  But then there is no one to say.

 "Osho Tao Upanishad"

Snehdeep Osho Vision

हम जो भी कहते हैं, हमारा गेस्चर, हमारे कहने की इंफेसिस, जोर, हमारा आग्रह, सब बताता है। और ध्यान रहे, जितना हम असत्य कहते हैं, उतने आग्रह से कहते हैं; जितना सत्य कहते हैं, उतना आग्रह शून्य हो जाता है। सत्य अपने आप में पर्याप्त है। मेरे आग्रह की कोई भी जरूरत नहीं है; मेरे बिना भी वह खड़ा हो सकता है।
 एक यहूदी विचारक है, सादेह। सादेह से बहुत दफे कहा गया कि तुम अपना जीवन प्रकाशित करो, अपने जीवन के बावत कुछ कहो, ताकि हमें आसानी हो समझने में कि तुम जो कहते हो, वह ‍क्या है! तो सादेह ने कभी अपना जीवन नहीं लिखवाया, न यह बताया कि उसके जीवन में कोई घटना भी घटी है। सादेह कहता था कि जो मैं कह रहा हूं, अगर वह सत्य है, तो मेरे बिना सत्य रहेगा। मेरे जीवन को जानने की ‍क्या जरूरत है?
जब उस पर  बहुत जोर डाला गया, तो उसने क वक्तव्य में कहा कि अगर जीसस का हम जीवन देखें और फिर बाइविल पढ़ें, तो 
बाइविल कोई पढ़ेगा ही नहीं। पहले अगर जीवन देखें! तो जीसस का जीवन ‍क्या है? एक घुड़साल में वह पैदा हुए । गांव भर में कहीं जगह न मिली जीसस की मां को, पिता को, तो एक जहां घोड़े बंधते थे, उस घुड़साल में वह पैदा हुए । 
कथा कहती हैं कि वह कुंआरी मरियम से पैदा हुए । यह संदिग्ध बात है, ‍क्योंकि कुंआरी स्त्री से कोई पैदा हो सकता है? 
तो सादेह कहता है कि साफ बात तो यह है कि जीसस के पिता के बावत संदेह है कि कौन पिता था।
सादेह ने कहा कि मेरे जीवन को छोडो। इससे ‍क्या फर्क पड़ता है कि सादेह सिगरेट पीता है कि नहीं पीता, कि सादेह शराब पीता है कि नहीं पीता। और जो सादेह कहता है, अगर वह सच है, तो सादेह की सिगरेट पीना उसके सच को झूठ न कर पाएगी। और सादेह जो कहता है, वह अगर झूठ है, तो वह अगर सिर्फ शुद्ध पानी ही पीता हो और कुछ न पीता हो, तो भी वह सच न हो पाएगा। तो उसने कहा,मुझे छोडो । मेरे बीच में आने की कोई जरूरत नहीं है। जो कहा है, उसे सीधा देख लो। यह शायद स्वयं को हटाने की प्रक्रिया है। यह शायद लगा कर यह आदमी यह कह रहा है कि मुझे अब छोडा जा सकता है। मैं कोई आग्रह नहीं करता, इसलिए विवाद में मैं नहीं हूं। यह सीधा सत्य रख देता हूं सामने, मैं हट जाता हूं। जब मैं कहता हूं, यही सत्य है, तो मैं विवाद में खड़ा रहूंगा। ‍क्योंकि अगर किसी ने कहा नहीं है, तो यह जिम्मा मुझ पर होगा कि मैं सिद्ध करूं कि है। मैं कहता हूं, शायद यह सत्य है। मैं विवाद से बाहर हो गया । अब यह सत्य अकेला रहेगा। यह अगर राजी कर ले, तो काफी है। और अगर न राजी कर पाए , अगर सत्य ही राजी न कर पाए , तो फिर और कौन राजी कर पाएगा?
इसलिए लाओत्से जैसे लोग शायद से उस सत्य को कहते हैं जो उनके लिए पूरी तरह है, जिसके लिए वह पूरी तरह आस्वस्त हैं। यह
बड़ी उरटी बात है। झूठ बोलने वाले शायद से कभी शुरू नहीं करते; सत्य बोलने वाले अक्सर शायद से शुरू करते हैं। झूठ बोलने वाले बहुत आग्रह पूर्ण होते हैं; सत्य बोलने  वाले का कोई आग्रह नहीं होता।
"ओशो ताओ उपनिषद"

Everything we say, our gesture, the emphasis of our saying, emphasis, our insistence, tells everything.  And remember, the more we say the untrue, the more we insist;  The more truth you say, the more the urge becomes void.  Truth is sufficient in itself.  There is no need for my request;  Even without me he can stand.
  Saadeh is a Jewish thinker.  Saadeh was told many times that you publish your life, say something about your life, so that we can easily understand what you say is what it is!  So Saadeh never got his life written, nor did he say that any incident had happened in his life.  Saadeh used to say that what I am saying, if it is true, then it will be true without me.  What is the need to know my life?
 When he was stressed a lot, he said in a statement that if we look at the life of Jesus and then read the Bible,
 Nobody will read biville.  See if life first!  So what is Jesus' life?  He was born in a mews.  Jesus' mother was not found anywhere in the village, father, and he was born in a horse where horses were tied.
 The legend says that he was born to the virgin Mary.  This is suspicious, because someone can be born to a virgin woman?
 So Sadeh says that the obvious thing is that there is doubt about Jesus' father who was the father.
 Saadeh said leave my life.  What difference does it make whether Saadeh smokes cigarettes or does not drink, whether Saadeh drinks alcohol or not.  And if what he says is true, then smoking cigarettes will not be able to lie to him.  And what Sadeh says is a lie, even if he drinks only pure water and does not drink anything, it will not be true.  So he said, leave me.  There is no need to come in between me.  Look straight at what you said.  It is probably a process of self-removal.  Probably this man is saying that I can be left now.  I do not make any request, so I am not in dispute.  I put this straight truth in front, I turn away.  When I say this is true, I will stand in dispute.  Because if no one has said, it will be up to me to prove that I am.  I say, maybe it is true.  I got out of contention.  Now this truth will remain alone.  If it is agreed, it is enough.  And if neither can agree, if truth cannot agree, then who else will be able to agree?
 That's why people like Laotse probably say the truth that is completely for him, for which he is completely unwell.  this
 It is very difficult.  The liars probably never start;  Truth speakers often start with maybe.  Many liars are full of urges;  There is no request of the one who speaks the truth.
 "Osho Tao Upanishad"

Snehdeep Osho Vision

लाओत्से कहता है, परमात्मा के भी पहले जो था! वही ओरिजनल फेस है सत्य का, जो परमात्मा के भी पहले है। जब कुछ भी न था
प्रकट, सब अप्रकट था।
सृजन और प्रलय ,जैसे कि श्वास बाहर जाए भीतर आए ,भीतर आए बाहर जाए , ऐसा हिन्दू तत्व चिंतन ने कहा है कि
अस्तित्व का सृजन परमात्मा की भीतर आती श्वास है, और अस्तित्व का विनाश परमात्मा की बाहर जाती श्वास है, आउटगोइंग ब्रेथ। और ब्रम्हा की एक श्वास-वह माइथोलॉजी है, पर समझने जैसी है–ब्रम्हा की एक श्वास सृजन है और दूसरी श्वास प्रलय है।
लेकिन इन दोनों के पार भी कोई अवस्था है, जब न श्वास भीतर आती है और न बाहर जाती है। वह तीसरी अवस्था है–न प्रलय है, न सृष्टि है। कुछ तो ऐसा होना ही चाहिए , जो प्रलय में नष्ट होता है, सृजन में बनता है और दोनों के पार है। वह ओरिजनल फेस,वह मूल चेहरा होगा। 
लाओत्से कहता है, परमात्मा के भी पहले जो था, उसका प्रतिबिंब। लेकिन बहुत…लाओत्से की अभिव्यक्ति इतनी कदम-कदम विचारणीय है कि वह यह नहीं कहता कि वही। वह कहता है, प्रतिबिंब।

"ओशो ताओ उपनिषद"

Lao Tzu says, even before God!  The original face of truth is that which is before God.  When there was nothing
 Appeared, everything was secret.
 The Hindu element contemplation has said that creation and holocaust, as the breath goes out, comes in, goes in.
 The creation of existence is the inner breath of the divine, and the destruction of existence is the outgoing breath of the divine, the outgoing breath.  And one breath of Brahma - that is Mythology, but it is like understanding - one breath of Brahma is creation and the other breath is Holocaust.
 But there is also a state beyond these two, when neither the breath comes in nor goes out.  That is the third stage - neither is holocaust nor creation.  There must be something which is destroyed in the Holocaust, is formed in creation and is beyond both.  That will be the original face, the original face.
 Lao Tzu says, a reflection of what was before God.  But many… Laotse's expression is so step by step that he does not say that he is.  He says, reflection.

 "Osho Tao Upanishad"

Snehdeep Osho Vision

महावीर से थोड़ी सी कल्पना लाओत्से को समझने में आसान होगी। महावीर ने परहेप्स का जितना उपयोग किया है इस पृथ्वी
पर, दूसरे आदमी ने नहीं किया है। महावीर कुछ भी बोलते थे, तो उसमें स्यात लगा कर ही बोलते थे। वे कहते थे, शायद! वे कभी नहीं कहते थे, ऐसा ही। इसलिए महावीर के चिंतन का नाम है: स्यातवाद, परहेप्स-इज्म। महावीर से कुछ भी पूछिएगा, तो वे कहेंगे परहेप्स, शायद। जो बिलकुल सुनिश्चित सत्य है, महावीर जिसे बहुत निश्चित रूप से जानते हैं, उसको भी वे कहेंगे स्यात। ‍क्यों ? अगर महावीर को ठीक-ठीक पता है, अगर बिलकुल सही पता है, तो उन्हें साफ़ कहना चाहिए , ऐसा ही है।
लेकिन महावीर कहते हैं, जब भी कोई ऐसा दावा करता है, ऐसा ही है, तभी असत्य हो जाता है। महावीर कहते हैं, मन इतना ही कर
सकता है, ऐसा भी है। ऐसा ही है, ऐसा नहीं; ऐसा भी हो सकता है। जब हम कहते हैं, ऐसा ही है, तो हम और सारे सत्य की संभावनाओं को नष्ट कर देते हैं। दावा हमारा  पूर्ण हो जाता है और अंधा हो जाता है। जब हम कहते हैं कि ऐसा भी हो सकता है, तो इसके विपरित भी होने की हम संभावनाओं को कायम रखते हैं। और अगर चित्त में बनने वाली सारी स्थितियां प्रतिविम्ब हैं…।
लाओत्से कहता है, शायद यह जो शून्य प्रकट हुआ है, यह प्रतिफलन है उसका, प्रतिविम्ब है उसका, वह जो परमात्मा के भी पहले था; जहां से परमात्मा भी पैदा हुआ होगा।
ताओइस्ट परंपरा में ओरिजनल फेस के बाबत बहुत काम हुआ है। साधक से कहा जाता है तक तुम्हारा मूल चेहरा ‍क्या है, ‍व्हाट इज योर ओरिजनल फेस, उसका पता लगाओ। आप कहेंगे कि मेरा जो चेहरा है, वही मेरा ओरिजनल फेस है। लेकिन अगर आप अपने दस साल के चित्र उठा कर देखें, तो आपको पता चल जाएगा कि आपका चेहरा दस दफे बदल गया है।

"ओशो ताओ उपनिषद"
A little imagination from Mahavira would make Laotsse easier to understand.  Mahavira has used perhapes as much as this earth
 But the other man has not.  If Mahavira used to say anything, he used to speak with utmost care.  They used to say, maybe!  He never used to say that.  Hence the name of Mahavir's contemplation is: Syatvada, Paraheps-ism.  If you ask Mahavira anything, he will say diet, maybe.  Which is absolutely sure, Mahavir whom he knows very definitely, he will also call it Siyat.  Why?  If Mahavir knows exactly, if he knows exactly, then he should say it clearly, it is like that.
 But Mahavir says, whenever someone makes such a claim, it is like that, then it becomes untrue.  Mahavir says, mind is so
 It is also like that.  This is so, not so;  This can also happen.  When we say so, we destroy all other possibilities of truth.  Our claim is complete and blinded.  When we say that this can happen, then we maintain the possibility of it being contrary.  And if all the conditions formed in the mind are the reflection….
 Lao Tzu says, perhaps the void that has appeared, this is his reflection, his reflection, that which was before God;  Whence the divine was also born.
 In the Taoist tradition, a lot of work has been done about the original face.  It is said to the seeker, what is your original face, what is your original face, find out.  You will say that my face is my original face.  But if you take pictures of your ten years, then you will know that your face has changed ten times.

 "Osho Tao Upanishad"

Snehdeep Osho Vision

कल मैंने कहा, अस्मिता और अहंकार। अहंकार जब तक है, तब तक ज्ञान का उदय नहीं होता; अहंकार जब तक है, तब तक अज्ञान ही होता है। यह रहस्यवादियों ने अज्ञान को और अहंकार को पर्यायवाची कहा है। टु बी ईगो-सेंटरिक टू बी इग्नोरेंट आर दी सेम। ये दो बातें नहीं हैं। अहंकार-केंद्रित होना और अज्ञानी होना एक ही बात है। अज्ञानी और अहंकार एक ही स्थिति के दो नाम हैं।
अहंकार जब गिर जाता है, अज्ञान जब गिर जाता है, तब अस्मिता का बोध शुरू होता है। अस्मिता और ज्ञा एक ही बात है। जैसा
मैंने कहा, अहंकार और अज्ञान एक ही बात है, ऐसा अस्मिता और ज्ञान एक ही बात है। अहंकार के साथ होता है बाहर अज्ञान, 
अस्मिता के साथ होता है बाहर ज्ञान। अस्मि का अर्थ होता है, जस्ट टु बी । अस्मिता का अर्थ होगा, जस्ट टु बी नेस! बस होना मात्र!
विशेषण रहित, अहंकार रहित,मात्र होना, शुद्ध अस्मिता ! यह जो अस्मिता रह जाएगी, इसके साथ होगा ज्ञान।
यहां जब लाओत्से कहता है, नहीं जानता मैं ,तो यह मैं अस्मिता का सूचक है। अहंकार तो मिट गया ; अब कोई ऐसा भाव नहीं रहा कि मैं जगत का केंद्र हूं। अब ऐसा कोई भाव नहीं रहा कि जगत मेरे लिए  है। अब  ऐसा भी कोई भाव नहीं रहा कि मैं बचूं ही। ये सब
भाव चले गए ; फिर भी मैं हूं। इस मैं में सारे के सारे रहस्य खुल गए । लेकिन  इस मैं को भी कोई पता नहीं कि यह जो शून्य है, यह 
कहां से जन्मता है। अज्ञान को तो कोई पता ही नहीं है कि जगत कहां से जन्मता है; ज्ञान को भी कोई पता नहीं है कि जगत कहां 
से जन्मता है। अज्ञान तो बता ही न सकेगा तक जीवन का रहस्य कहां से अद्दभुत होता है, कहां है वह गंगोत्री जहां से अस्मिता की 
गंगा निकलती है; अज्ञान  तो बता ही न सकेगा, ज्ञान भी नहीं बता सकता है।
लाओत्से यहां जो कह रहा है, नहीं जानता हूं मैं, वह यह कह रहा है कि सब जान कर भी, स्वयं को सब भांति पहचान कर भी–अब 
कोई ग्रंथियां न रहीं, अब कोई अंधकार न रहा, प्रकाश पूरा है–फिर भी मैं नहीं जानता कि यह जो शून्य है, यह जो उद्घाटित हुआ मेरे आंखों के सामने, यह कौन है? यह शून्य कहां से आता है ? इसका ‍क्या यात्रा-पथ है ? यह ‍क्यों है? इस ज्ञान से भरी अस्मिता को भी कोई पता नहीं है।
लाओत्से का मैं ज्ञानी का मैं है; उसे भी पता नहीं है। अज्ञानी के मैं को तो कुछ भी पता नहीं, अज्ञानी के मैं को भी कुछ पता नहीं है।
यह फासला खयाल में ले लेने की जरूरत है। और इसके पार नहीं जाया जा सकता। अस्मिता तक जाया जा सकता है। जहां अस्मिता भी खो जाती है, उसके पार तो आप शून्य के साथ एक हो जाते हैं। फिर तो शून्य को अलग से खड़े होकर जानने का कोई उपाय नहीं रह जाता।
"ओशो ताओ उपनिषद "

Yesterday I said, identity and arrogance.  As long as the ego is there, knowledge does not arise;  As long as ego is there, ignorance is there.  These mystics have called ignorance and ego synonyms.  To be ego-centric to be ignorant by the same.  These are not two things.  Being ego-centric and ignorant is the same thing.  Ignorant and ego are two names of the same situation.
 When ego falls, ignorance falls, then realization of identity begins.  Asmita and Gya are the same thing.  As
 I said, ego and ignorance are the same thing, such identity and knowledge are the same thing.  Outside ignorance happens with ego,
 Outside knowledge happens with identity.  Asmi means just to be.  Asmita will mean just to be ness!  Just to be!
 Adjective-less, ego-less, mere being, pure identity!  This identity which will remain, will be accompanied by knowledge.
 Here, when Lao Tzu says, I do not know, I am a sign of identity.  Ego has disappeared;  There is no longer any feeling that I am the center of the world.  There is no longer any feeling that the world is for me.  Now there is no such feeling that I can survive.  all of this
 Expressions gone;  Still i am  In this, all the secrets were revealed.  But I do not even know that this which is zero, this
 Where does it originate?  Ignorance does not know where the world originates from;  Knowledge does not even know where the world is
 Is born from  Ignorance will not be able to tell from where the secret of life is amazing, where is the Gangotri from where the identity of
 The Ganges comes out;  Ignorance will not be able to tell, knowledge cannot be told.
 I do not know what Lao Tzu is saying here, he is saying that even after knowing everything, identifying yourself as well - now
 There are no glands, now there is no darkness, the light is complete - yet I do not know that this is the void, the one that was revealed before my eyes, who is it?  Where does this zero come from?  What is the road to it?  Why is this  Nobody knows this knowledge-filled identity.
 I am of knowledgeable person in Lao Tzu;  He does not even know.  The ignorant I do not know anything, the ignorant I do not know anything.
 This gap needs to be taken into consideration.  And it cannot be crossed.  Asmita can be reached.  Where even identity is lost, beyond that you become one with zero.  Then there is no way to stand apart and know the void.
 "Osho Tao Upanishad"

Snehdeep Osho Vision

शून्य हो जाने पर, घड़े की भांति रिक्त हो जाने पर–चित्त की सारी नोकें झड़ जाएं, सारी गुत्थियां सुलझ जाएं, ‍व्यक्ति स्वयं को पूरा उघाड़ ले और जान ले–फिर भी, जो आधारभूत है, आत्यंतिक है, अल्टिमेट है, वह अनजाना ही रह जाता है। वह रहस्य में ही छिपा रह जाता है।
इस अंतिम सूत्र में लाओत्से उसकी सिर्फ इशारा करता है और कहता है, ―नहीं जानता मैं, किसका पुत्र है यह।’
यह जो सब जान लेने पर भी अनजाना ही रह जाता है, यह जो सब उघड़ जाने पर भी अनउघड़ा ही रह जाता है, यह जो सब आवरण हट जाने पर भी आवृत ही रह जाता है, ढंका हुआ ही रह जाता है, ज्ञान भी जिसके रहस्य को नष्ट नहीं कर पाता, यह कौन है?
―नहीं जानता मैं, किसका पुत्र है यह।’
यह किससे जन्मा ? और कहां से आया ? कौन से मूल स्रोत से इसका उद्गम है?
―शायद यह बिंब  है उसका, जो कि परमात्मा के भी पहले था।’
यह जो शन्य उद्घाटित होता है, यह जो रहस्य स्त्रोत होता है, यह शायद बिंब है उसका, जो कि परमात्मा के भी पहले था।

"ओशो ताओ उपनिषद"

When it becomes void, empties like a pitcher - all the tip of the mind falls, all the knots are resolved, the person finds himself completely exposed and knows - yet, what is basic, is extreme, is ultimate, it is unknown  Only remains.  He remains hidden in mystery.
 In this last sutra, Lao Tzu only refers to him and says, 'I don't know whose son this is.'
 This which remains unknown even after taking all its life, it remains unaltered even after it is eroded, it remains covered even after the cover is removed, it remains covered, knowledge also  Can't destroy the mystery, who is it?
 'I don't know whose son this is.'
 From whom was it born?  And where did it come from?  From which original source does it originate?
 "Perhaps this is his image, which was before God."
 The cone that is revealed, it is the mystery source, it is probably the image of it, which was before God.

 "Osho Tao Upanishad"

Snehdeep Osho Vision

रहस्य का अर्थ है, उसे कभी पाया हुआ नहीं कहा जा सकता, जाना हुआ नहीं कहा जा सकता; न जाना हुआ भी नहीं कहा जा सकता।
ज्ञात नहीं, अज्ञात नहीं। इतना बड़ा है सब कि हमारा कुछ भी कहना सार्थक नहीं होता।
इसलिए लाओत्से कहता है, फिर भी,स्टिल, तुम सब हल कर लोगे, तुम सब राज खोल लोगे, तुम सब ग्रंथियां सुलझा लोगे, तुम्हारी सब बीमारियां गिर जाएंगी,फिर भी जगत का रहस्य नहीं खुल जाएगा। रहस्य और सघन हो जाएगा, जैसे अथाह जल तमो वृत सा!

"ओशो ताओ उपनिषद"

Mystery means, it can never be said to be found, not known;  It can not be said that it is not known.
 Not known, not unknown.  Everything is so big that nothing we say is meaningful.
 That's why Lao Tzu says, Still, you will solve all, you will open all secrets, you will solve all glands, all your diseases will fall, yet the mystery of the world will not be revealed.  The mystery will become more dense, like a deep water hole!

 "Osho Tao Upanishad"

Snehdeep Osho Vision

रिलीजन जो है, धर्म जो है, वह शाश्वत रोमांस है, इटरनल रोमांस। हम जितने ही उस प्रेमी के पास पहुंचते हैं, उतने ही हम पाते हैं
कि पर्दों पर पर्दें हैं, द्वार पर द्वार हैं। जितने पास जाते हैं, पाते हैं,और द्वार हैं। अंतहीन मालूम होते हैं द्वार । और इसलिए यह
मात्रा अनंत रूप से सार्थक है। और मात्रा के हर कदम पर रहस्य और विस्मय है। और यात्रा के हर कदम को मंजिल भी माना जा 
सकता है और यात्रा की हर मंजिल को नया यात्रा का कदम और पड़ाव भी माना जा सकता है।
इसलिए लाओत्से कहता है, यह सब हो जाए ,फिर भी–यह फिर भी यह बहुत अर्थपूर्ण है–फिर भी ऐसा नहीं कि मंजिल आ ही जाती है और कोई कह देता है कि बस पहुंच गए।
सिर्फ उथले लोग पहुंचते हैं। नहीं पहुंचते, वही पहुंचने की बात करते हुए मालूम पड़ते हैं। यह जीवन इतना गहन है कि कोई कह न
पाएगा कि पहुंच गए ।

"ओशो ताओ उपनिषद"
Religion is what religion is, it is eternal romance, internal romance.  The more we reach that lover, the more we get
 That there are curtains on the curtains, there are gates on the gates.  As many who pass, find, and have gates.  The gates seem endless.  And so it
 Quantity is infinitely meaningful.  And there is mystery and amazement at every step of the volume.  And every step of the journey should also be considered as destination
 And every destination of the journey can also be considered as the step and stop of the new journey.
 That's why Lao Tzu says, let it all happen, yet - it is still very meaningful - yet it is not that the floor comes and someone says that the bus has arrived.
 Only shallow people arrive.  Do not reach, they seem to be talking about reaching.  This life is so intense that no one can say
 Will reach that.

 "Osho Tao Upanishad"

Snehdeep Osho Vision

इसकी उद्वेलित तरंगें जलमग्न हो जाएं।’
यह जो विक्षिप्त अहंकार है,यह जो पूर्ण होने की विक्षिप्त आकांक्षा है, इसकी उद्वेलित तरंगें, इसकी विक्षिप्त तरंगें, इसकी पागल हो गई लहरें जलमग्न हो जाएं ! झील में सो जाएं !
― और फिर भी यह अथाह जल की तरह तमोवृत सा रहता है।’
 और जब यह सब हो जाएगा, तब भी सब एक रहस्य है। तब भी सब हल हो जाएगा, यह मत समझना। तब भी सब उत्तर मिल
जाएंगे…यह बहुत कीमती है, अंतिम जो पंक्ति है।
―फिर भी यह अथाह जल की तरह तमोवृत सा रहता है।’
जैसे अथाह हो जल ! जल जितना कम हो, उतना शुभ मालूम  होता है; जितना ज्यादा हो जाए , उतना नीलवर्ण का हो जाता है। और अथाह हो जाए , तो काला हो जाता है। अगर ठीक से समझें, तो डार्कनेस जो है, वह रहस्य का सिंबल है। ध्यान रहे, प्रकाश में रहस्य नहीं है, रहस्य तो अंधकार में है। प्रकाश एक अर्थ में छिछला है। अंधेरे में बड़ी गहराई है,बड़ी डेप्थ है, एबिसिमल डेप्थ है, ओर-छोर नहीं है। पूरी पृथ्वी प्रकाश से भरी हो, तो भी प्रकाश का दायरा छोटा है; और एक छोटा सा कमरा भी अंधकार से भरा हो, तो अनंत है। इसको थोड़ा खयाल में ले लें। यह पूरी पृथ्वी प्रकाश से भरी हो, तो भी सीमित है। सीमा बनाता है प्रकाश। यह छोटा सा कमरा अंधकार से भरा हो, तो कमरे की कोई सीमा नहीं है; असीम है। छोटा सा अंधकार भी असीम है; बड़े से बड़ा प्रकाश भी असीम नहीं है।
लाओत्से कहता है, यह सब हो जाएगा,फिर भी यह अथाह जल की तरह तमोवृत सा रहता है। यह जो अस्तित्व है, यह अथाह जल जैसे अंधकार में डूबा हो, असीम, रहस्य से आवृत , कहीं ओर-छोर का कोई पता न चलता हो।

"ओशो ताओ उपनिषद"

Its stirring waves are submerged. '
 This is the deranged ego, the deranged aspiration to be fulfilled, its raging waves, its deranged waves, its mad waves submerged!  Sleep in the lake
 - And yet it remains like waterless water. '
  And when all this is done, all is still a mystery.  Do not understand that everything will be solved even then.  Still get all the answers
 Will go… It is very precious, the last is the line.
 Even then it remains like waterless water. '
 Like water is infinite!  The lower the water, the more auspicious it appears;  The more it becomes, the more it becomes of Nilavarna.  And when it becomes unfathomable, it becomes black.  If properly understood, then what is Darkness is a symbol of mystery.  Keep in mind, there is no mystery in light, mystery is in darkness.  Light is shallow in a sense.  Darkness has great depth, large depth, abysmal depth, no side-ends.  Even if the whole earth is full of light, the scope of light is small;  And even if a small room is filled with darkness, it is infinite.  Take this into consideration.  It is limited even if the whole earth is full of light.  The border creates light.  If this small room is full of darkness, there is no limit to the room;  is unlimited.  Little darkness is also infinite;  Even the biggest light is not infinite.
 Lao Tzu says, all this will happen, yet it remains like waterless water.  This existence, which is immersed in the darkness like infinite water, infinite, is covered with mystery, there is no trace of ends anywhere.

 "Osho Tao Upanishad"

Snehdeep Osho Vision

बुद्धि का नियम है,तोड़ो । तोड़ने का नियम है,उलझो। अगर उलझाव से बचना है, तो पीछे लौटो, तोड़ो मत। तोड़ना नहीं है, तो 
बुद्धि को छोडो। और बुद्धि छूटी कि अभेद निर्मित हो जाता है और सब गुत्थियां गिर जाती हैं; सब ग्रंथियाँ गिर जाती हैं।
महावीर के नामों में से एक नाम है निर्ग्रथ। उसका अर्थ है, वह आदमी जिसकी सब ग्रंथियाँ गिर गईं, वह आदमी जिसके सब उलझन गिर गई ।
ध्यान रहे, उलझन के गिरने पर जोर है, सुलझाव के होने पर नहीं है जोर। मेरे हाथ में एक उलझी हुई गुत्थी है धागों की। सुलझाने
का मतलब है, इन धागों को मैं सुलझा-सुलझा कर, लपेट कर एक रेखाबद्ध कर लूं। उलझाव के गिर जाने का अर्थ है,ये धागे मेरे हाथ से गिर जाएं,मैं इस उलझाव को ही भूल जाऊं । यह बात ही खतम हो गई। मेरे हाथ खाली हो गए । जोर उलझाव के गिर जाने पर है।
लाओत्से कहता है, सारे उलझाओं को हटा दो। महावीर कहते हैं, निर्ग्रथ हो जाओ, सब ग्रंथियां छोड़ दो।
अभी मनोविज्ञान ने कांप्लेक्स शब्द पर बहुत काम करना शुरू किया है। ‍क्योंकि पूरब में तो ग्रंथि शब्द बहुत पूराना है। मन के जो
उलझाव हैं , उनको हम ग्रंथि कहते रहे हैं। पश्चिम ने अभी पिछले पचास-साठ वर्षों में कांप्लेक्स शब्द का उपयोग करना शुरू किया है। उसका अर्थ है ग्रंथि । और मन में बड़े कांप्लेक्स हैं। और मनोविज्ञान बहुत कोशिश करता है कि इनसे सुलझाव हो जाए । लेकिन अभी पचास साल की निरंतर कोशिश से यह अनुभव में आया कि चाहे वर्षो  की साइको एनालिसिस कोई करवाए , तो भी कांप्लेक्स सुलझते नहीं हैं। केवल वह आदमी उनके साथ रहने को राजी हो जाता है, बस।
मन ग्रंथि है। माइंड इज दि कांप्लेक्स। ऐसा नहीं है कि कुछ और कांप्लेक्स हैं जिनको हल कर दिया, तो पीछे माइंड बचेगा। वह मन ही गांठ है। उसको सुलझाने का जो उपाय लाओत्से जैसे लोग सुझाते हैं, वह यह है कि इस मन की जो आधारशिला है, भेद–अपना-पराया, अंधेरा-उजाला, मित्र-शत्रु, जीवन-मृत्यु, शरीर-आत्मा, स्वर्ग-संसार–मे जो भेद हैं, इनको गिरा दो।

"ओशो ताओ उपनिषद"

Rule of wisdom is break.  The rule is to break, tangle.  If you want to avoid confusion, don't back down, don't break.  If not breaking Abandon your intellect.  And the intellect is left that the impenetration is created and all the kernels fall;  All the glands collapse.
One of the names of Mahavira is Nirgrath.  That means, the man whose all glands have fallen, the man whose all confusion has fallen. Keep in mind, the emphasis is on the fall of confusion, not the emphasis on the resolution.  I have a tangled thread in my hand.  Solving That means, I sort these threads together, wrap them and make a line.  The fall of entanglement means that these threads fall from my hand, I forget this entanglement.  This thing is over.  My hands were empty.  The emphasis is on the fall of entanglement.
Lao Tzu's  says, remove all complications.  Mahavira says, get away, leave all the glands.
 Now psychology has started working a lot on the term complex.  Because in the east the word gland is very old.  Of min There are complications, we have been calling them glands.  West has just started using the term complex in the last fifty-sixty years.  That means the gland.  And there are big complexes in mind.  And psychology tries hard to solve them.  But now, with the continuous effort of fifty years, it came to the experience that even if some years of psycho-analysis is done, the complexes are not solved.  Only that man agrees to be with them, that's all. The mind is a gland.  Mind is the complex. It is not that if there are some other complexes which are solved, then the mind will be left behind. That mind is a lump.  The solution that people like Lao Tzu suggest to solve it is that the foundation of this mind is the mystery, the darkness, the light, the friend-enemy, the life-death, the body-soul, the heaven-world.  There are differences, drop them.

 "Osho Tao Upanishad"

Snehdeep Osho Vision

लाओत्से की दृष्टि में सुलझाव का अर्थ है, इस पूरी स्थिति को देखो। ये सब उलझाव तुम्हारे डिस्टिंकशन से बने हैं। यह तुमने जो
भेद किया है पाप और पुण्य का, यह तुमने भेद किया है सत्य और असत्य का, यह तुमने भेद किया है प्रेम और घृणा का, इससे सारे 
के सारे उलझाव हैं। सारा भेद छोड़ दो और सरलता में जीओ, स्वभाव में जीओ, जो हो। स्वभाव में जीओ, बहो; कोई भेद मत करो। फिर कोई उलझन नहीं है।
लाओत्से से कोई पूछे अगर कि तूने कभी किसी पाप का प्रायश्चित किया है ? तो लाओत्से कहेगा, नहीं, ‍क्योंकि मुझे पता नहीं पाप ‍क्या है। यह नहीं की मैंने पाप न किया हो। लाओत्से कहता है, मुझे पता नहीं कि पाप क्या है। कोई लाओत्से से पूछे की तूने पुण्य किए ,बहुत उसके फल पाएगा! लाओत्से कहता है की नहीं, मुझे पता नहीं की पुण्य क्या है; फल मिल भी सकते हैं, मुझे पता नहीं। मैंने लेखा-जोखा नहीं रखा,मैंने हिसाब नहीं रखा। जो सहज मुझसे हुआ है, वह मैंने किया है। न कभी पछताया और न कभी आत्म-प्रशंसा में अपनी पीठ ठोकी। वे दोनों काम मैंने नहीं किए हैं।

"ओशो ताओ उपनिषद"

In Lao Tzu's view, reconciliation means look at this whole situation.  All these complications are made by your distinction.  This is what you
 You have made a distinction between sin and virtue, you have made a distinction between truth and untruth, you have made a distinction between love and hate, all of this Has all the implications.  Leave all the difference and live in simplicity, live in nature, whatever it is.  Live in nature, flow;  Do not make any distinction.  Then there is no confusion.
If anyone asks Lao Tzu's  if you have ever atoned for any sin?  So Lao Tzu will say, no, because I don't know what is the sin.  It is not that I have not sinned.  Lao Tzu's  says, I don't know what sin is.  Someone asks Laotse that if you do virtue, you will get much fruit from it!  Lao Tzu's  says that no, I do not know what is virtue;  Can also get fruits, I do not know.  I did not keep an account, I did not keep an account.  I have done whatever is comfortable with me.  Never repented nor did he bow his back in self-praise.  I have not done both of them.

 "Osho Tao Upanishad"

Snehdeep Osho Vision

सत्य का एक और आयाम है, जहां न सत्य रहता है, न झूठ जहां जो है, है। लेकिन वहां असत्य का बोध भी नहीं है। और इसलिए कई बार सत्य और झूठ में रहने वाले लोगों को उसमें कई बातें असत्य मालूम पड़ेगी । 
हमें पता कब चलता है ? ‍व्याख्या । लाओत्से ने कहा है, ए इंच डिस्टिंशन, एन हेवन एंड  हेल आर सेट एपार्ट । एक इंच भर का फासला किया तुमने विचार में,और स्वर्ग और नर्क की दूरी पैदा हो जाती है। लाओत्से कहता था, डिस्टिंशन ही मत बनाना। लाओत्से कहता था, मत कहना कि यह ठीक है और यह गलत है। ‍क्योंकि तुमने जैसे ही भेद किया, वैसे ही सब नष्ट हो जाता है। अभेद में जीना।

"ओशो ताओ उपनिषद"
There is another dimension of truth, where neither truth remains, nor lies where that is.  But there is not even a sense of untruth.  And so many times people living in truth and falsehood will find many things in it false.
 When do we know?  Explanation  Lao Tzu has said, A Inch Distance, An Heaven and Hell Are Set Apart.  You have moved an inch in your thoughts, and the distance between heaven and hell is born.  Lao Tzu used to say, "Do not make distortion".  Lao Tzu used to say, don't say that it's okay and it's wrong.  Because as soon as you make a distinction, everything is destroyed.  Live in the wilderness

 "Osho Tao Upanishad"

Snehdeep Osho Vision

लाओत्से कहता है, सब ग्रंथियाँ सुलझा लो । लेकिन कैसे सुलझेंगी ये ग्रंथियां ? जब भी हम सुलझाने चलते हैं, तो एक छोर सुलझाते हैं, दूसरा और उलझ जाता है। हमें सिखाया जाता है कि क्रोध मत करो, क्षमा करो । उलझन खड़ी हो जाएगी। हमें कहा जाता है, घृणा मत करो, प्रेम करो। हमें कहा जाता है, हिंसा मत करो, अहिंसा करो । हमें कहा जाता है, झूठ मत बोलो, सच बोलो । लेकिन इन सब में ग्रंथियाँ उलझेंगी। एकदम दिखाई नहीं पड़ता ऊपर से सतह पर से खोजने पर कि कैसे ग्रंथियाँ उलझेंगी! जो आदमी सच बोलने के लिए पक्का किए हुए है, उसमें ‍क्या ग्रंथियाँ उलझेगी ?
बहुत ग्रंथियाँ उलझेंगी। जिस आदमी ने तय किया कि सच बोलूंगा, उलझन शरूु हुई। एक तो उसे प्रतिपल झूठ का स्मरण करना
पड़ेगा; झूठ क्या है, इसका प्रतिपल खयाल रखना पड़ेगा। अगर झूठ का उसे खयाल मिट जाए , तो सच को बांध कर रखना मुश्किल हो जाएगा। बच्चे इसीलिए झूठ बोल देते हैं, क्योंकि अभी उन्हें झूठ का खयाल नहीं है। इतने सरल हैं कि अभी उन्हें डिस्टिंक्शन नहीं है, ‍क्या सच है और क्या झूठ है।
 
"ओशो ताओ उपनिषद"

Lao Tzu says, sort out all the glands.  But how will these glands resolve?  Whenever we go to solve, we solve one end, the other gets entangled.  We are taught not to be angry, sorry.  Confusion will arise.  We are told, do not hate, love.  We are told, do not commit violence, do non-violence.  We are told, do not lie, tell the truth.  But glands will get entangled in all this.  How the glands will get tangled when searching from the surface is not visible at all!  What glands will get entangled in a man who is determined to tell the truth?
 Many glands will get tangled.  The man who decided to tell the truth, got confused.  One is to remind him every moment of lies
 Will  You have to take care of what is a lie.  If he takes care of the lie, it will be difficult to keep the truth tied.  This is why children lie because they do not have the idea of ​​lies.  So simple that they do not yet have a distortion, what is true and what is false.
 
 "Osho Tao Upanishad"

Snehdeep Osho Vision

आदमी बड़ा कुशल है। हम अभिमान थोड़े  ही करते हैं, स्वाभिमान! अभिमान दूसरे करते हैं। तो सेल्फ़ रिस्पेक्ट तो होनी ही चाहिए । नहीं तो आदमी ‍क्या कीड़ा-मकोड़ा हो जाएगा! अब वह कहता है, क्रोध मुझे करना नहीं और अभिमान मुझे बचाना है। और अभिमान के साथ क्रोध का धागा सिर्फ जुड़ा ही हुआ हिस्सा है; वह अभिमान से अलग हो नहीं सकता। स्वाभिमान तो दूर, स्व को भी जो बचाएगा, उसका भी क्रोध बच जाएगा। स्व भी खो जाए , सेल्फलेसनेस हो–सेल्फिशलेसनेस नहीं, सेल्फ़लेसनेस–स्वार्थ  का अभाव नहीं, स्व का ही अभाव हो, तो ही क्रोध जाता 
है। हमारी हालतें कुछ ऐसी हैं कि हम एक डंडे के एक छोर को बचाना चाहते हैं और दूसरे को हटाना चाहते हैं। बड़ी मुश्किल में
जिंदगी बीत जाती है; कुछ हटता नहीं। और इस जाल को कभी हम देखते नहीं कि सब चीजें भीतर जुड़ी हैं। अब एक आदमी कहता है कि मुझे, शत्रु तो बिलकुल  मुझे चाहिए नहीं; मैं तो सभी से मित्रता चाहता हूं। लेकिन  ध्यान रहे,मित्रता बनाने में ही शत्रुता पैदा होती हैं। खैर, क्रोध और अभिमान तो खयाल में आ जाता है, लेकिन मित्रता बनाने में ही शत्रुताएं निर्मित होती हैं, यह खयाल में नहीं आता। जो आदमी मित्रता बनाने को उत्सुक है, वह शत्रुता बना ही लेगा। ‍क्योंकि मित्रता बनाने का जो ढंग है, जो प्रक्रिया है, उसी की बाइ-प्रॉडक्ट…। जैसे कि कोई कारखाने में बाइ-प्रॉडक्ट हो जाती है। अब आप लकड़ी जलाएंगे, तो कोयला घर में बच जाएगा, राख घर में बच जाएगी। आप कहेंगे, आग तो हम जलाना चाहते हैं, ईंधन जलाने की तो बहुत जरूरत है, लेकिन राख न बचे घर में। वह राख बाइ-प्रॉडक्ट है, वह बचेगी ही। जिससे भी मित्रता करेंगे, उससे शत्रुता निर्मित  हो जाएगी। और मित्रता बनाने के लिए उत्सुक आदमी अनेक तरह की शत्रुताओं के चारों तरफ अड्डे खड़े कर देगा। सच तो यह है कि आप मित्रता बनाना ही ‍क्यों चाहते हैं? अगर गहरे में खोजें, तो आप मित्रता इसलिए बनाना चाहते हैं कि आप शत्रुता से भयभीत हैं। वह भी इंतजाम है। मित्र होने चाहिए ।

"ओशो ताओ उपनिषद"

The man is very skilled.  We do not boast, self-respect!  Others do pride.  So there must be a self-respect.  Otherwise, what will be the worm?  Now he says, anger is not to be done to me and pride is to be saved.  And the thread of anger with pride is just the part connected;  He cannot separate from pride.  Far from self-respect, whatever will save the self, its anger will also be saved.  Lose self, be selfless - no selflessness, no selflessness - lack of selfishness, lack of self only leads to anger
 is.  Our conditions are such that we want to save one end of a pole and remove the other.  In great difficulty
 Life passes;  Nothing goes away.  And we never see this trap that everything is connected within.  Now a man says that I do not want the enemy at all;  I want to befriend everyone.  But remember, enmity arises only in forming friendships.  Well, anger and pride comes in mind, but enmity is created only in making friendships, it does not come in mind.  The man who is eager to befriend will make enmity.  Because the way to make friendship, that is the process, the by-product of the same….  For example, someone is by-product in a factory.  Now if you burn wood, coal will survive in the house, ash will survive in the house.  You will say, we want to light a fire, there is a great need to burn fuel, but the ash is not left in the house.  That ash is a by-product, she will survive.  Whoever befriends, will create enmity.  And a man eager to make friends will set up bases around a variety of hostilities.  The truth is, why do you want to be friends?  If you search deep, you want to befriend because you are afraid of hostility.  That too is arranged.  Must be friends

 "Osho Tao Upanishad"

Snehdeep Osho Vision

हमारी सारी की सारी योजना, हमारे शब्द, हमारी भाषा,हमारे सिद्धांत,हमारी शराबें, हमारे सिनेमागृह,हमारे नाचघर,हमारे मनोरंजन,बहुत गहरे में सुरक्षा के आयोजन हैं। सब तरह से। हमारे मंदिर, हमारी मस्जिदें, गुरुद्वारे, वह सब हमारे सुरक्षा के आयोजन हैं। डरे हैं, कहीं कोई इंतजाम कर लिया है। और जब भी कोई डरता है, तो उसको धारें रखनी पड़ती हैं अपने चारों तरफ कई तरह की। इन नोकों को कौन तोड़ सकता है ? इन नोकों को वही तोड सकता है, जो इनसिक्योरिटी में रहने को राजी है।
लाओत्से की दृष्टि को समझ कर अलेन वाट ने एक किताब लिखी है। किताब का नाम है: विजडम ऑफ इनसिक्योरिटी,असुरक्षा की
बुद्धिमत्ता। सुरक्षा बड़ी मूढ़तापूर्ण बात है। ‍क्योंकि हम सुरक्षित कुछ नहीं कर पाते; कोशिश में खुद मर जाते हैं और मिट जाते हैं।
असुरक्षित रहने की बुद्धिमत्ता! नहीं, हम कोई नोक खड़ी न करेंगे, हम कोई पहरा न बनाएंगे। और जिंदगी आक्रमण करेगी, तो हम स्वागत कर लेंगे।

"ओशो ताओ उपनिषद"

All our plans, our words, our language, our principles, our liquor, our cinemas, our dance halls, our entertainment, security are organized in a very deep way.  all the way.  Our temples, our mosques, gurudwaras are all our security programs.  Afraid, someone has arranged somewhere.  And whenever someone is afraid, he has to keep a lot of streaks all around him.  Who can break these points?  These points can be broken only by those who are ready to stay in inscurity.
 Alain Watt has written a book, understanding Lao Tzu's vision.  The name of the book is: Wisdom of insecurity, of insecurity
 Intelligence.  Security is a foolish thing.  Because we cannot do anything safe;  In an attempt, he dies and dies.
 Intelligence to be insecure!  No, we will not erect a tip, we will not make any guard.  And if life strikes, we will be welcome.

 "Osho Tao Upanishad"

Snehdeep Osho Vision

महावीर परम ज्ञान को उपलब्ध हो गए , या बुद्ध परम ज्ञान को उपलब्ध हो गए , लेकिन बुद्ध सुबह प्रार्थना करते हैं, तो रोज तो वे 
क्षमा मांगते हैं समस्त जगत से। एक दिन बुद्ध से किसी ने पूछा कि आप परम ज्ञान को उपलब्ध हो गए , आपसे अब किसी को 
चोट नहीं पहुंचती,पहुंच ही नहीं सकती, आप क्षमा किस बात की मांगते हैं ?
बुद्ध ने कहा कि मुझे अपने अज्ञान के दिनों की याद है। कोई मुझे चोट नहीं भी पहुंचाता था, तो पहुंच जाती थी। यद्द्यपि मैं किसी
को चोट नहीं पहुंचा रहा, लेकिन बहुतों को पहुंच रही होगी। मुझे अपने अज्ञान की अवस्था का ज्ञान है। कोई मुझे चोट नहीं पहुँचाता था, तो भी पहुँच जाती थी। तो मैं जानता हूं कि वह जो अज्ञान चारों तरफ मेरे है, वह जो अज्ञानियों का समूह हैे,चारों तरफ , मेरे बिना पहुंचाए भी अनेकों को चोट पहुंच रही होगी। फिर मैंने पहुंचाई या नहीं पहुंचाई, इससे ‍क्या फर्क पड़ता है ? उनको तो पहुंच ही रही है। उसकी क्षमा तो मांगनी ही चाहिए ।
पर जिसने पूछा था, उसने कहा, आप तो कारण नहीं हैं पहुंचाने वाले !
बुद्ध ने कहा, कारण तो नहीं,लेकिन निमित्त तो हूं। अगर मैं न रहूं, तो मुझसे तो नहीं पहुंचेगी। मेरा होना तो काफी है न, इतना तो  जरूरी है, उनको चोट पहुंचे। तो मैं क्षमा मांगता रहूंगा। यह क्षमा किसी किए गए अपराध के लिए नहीं, हो गए अपराध के लिए है।  और हो गए अपराध में मेरा कोई हाथ न हो, तो भी ।

"ओशो ताओ उपनिषद "
Mahavira became available to ultimate knowledge, or Buddha became available to ultimate knowledge, but Buddha prayed in the morning, then everyday he
We apologize to the whole world.  One day someone asked Buddha that you have attained the ultimate knowledge, someone is now with you
Can't hurt, can't reach, what do you ask for forgiveness?
The Buddha said that I remember my days of ignorance.  Nobody used to hurt me, then she would have reached.  Although I Is not hurting, but must be reaching many.  I know my state of ignorance.  Nobody used to hurt me, but still reached.  So I know that the ignorance that is all around me, the one who is a group of ignorant people, all around, without hurting me must be hurting many.  Then what did I deliver or not, what difference does it make?  They are reaching.  He must apologize.
But the one who asked, said, "You are not the reason to deliver!"
The Buddha said, I do not have a reason, but I am an instrument.  If I do not stay, then I will not reach you.  It is enough for me to be so, it is necessary, they should be hurt.  So I will keep apologizing.  This forgiveness is not for a crime committed, but for a crime committed.  And even if I have no hand in the crime.
"Osho Tao Upanishad"

Snehdeep Osho Vision

समस्त धर्मों का सार किसी वचन में आ जाता हो, तो वह जीसस के इस वचन में आ जाता है: डू अनटू अदर्स एज यू
वुड लाइक टु बी डन विद यू । बस सारे धर्म का सार इस एक सूत्र में आ जाता है: दूसरे के  साथ वही करो जो तुम चाहोगे कि दूसरे 
तुम्हारे साथ करें। यह एक वचन काफी है। सारे वेद और सारे शास्त्र और सारे पुराण और सारे कुरान और सारी बाइविल, इस एक छोटे से वचन में समाहित हो जाते हैं।
इतना कोई कर ले तो और कुछ करने को बाकी नहीं रह जाता। लेकिन यह करना बहुत दुष्कर है। ‍क्योंकि इसको करने के लिए सारी
नोकें झड़ा देनी पड़ेंगी । और नोकें हममें हैं ।
यह जो दोहरा तर्क है, इसके प्रति सजग हो जाना चाहिए । एक- एक पल इसके प्रति सजग होना पड़ेगा कि मैं दूसरे को भी
उतना ही मौका दं, वही तर्क का लाभ दूँ ,जो मैं अपने को देता हूं। और तब आपको अपनी नोकें दिखाई पड़नी शुरू हो जाएंगी। तब
बहुत मजेदार स्थिति बनती है।
जब आपको यह दिखाई पड़ने लगता है कि मेरा स्वभाव ऐसा है कि मैंने क्रोध किया ,मेरी आदत ऐसी है कि मैंने क्रोध किया, दूसरे की परिस्थिति ऐसी थी कि उसने क्रोध किया, तो आप दूसरे को न क्षमा करने में और अपने को क्षमा करने में असमर्थ हो जाते
हैं। और जो अपने को क्षमा करने में बहुत सुगमता पाता है, वह नोकों को कभी भी न झड़ा पाएगा।
"ओशो ताओ उपनिषद"
If the essence of all religions comes in a word, then it comes in this word of Jesus: Do not others as you
 Wood like to be done with you.  Just the essence of all religion comes in this one thread: Do what you want with other people.
 Do with you  This is enough of a promise.  All the Vedas and all the scriptures and all the Puranas and all the Quran and all the bivalves are contained in this one small word.
 If someone does so much then there is no more left to do anything else.  But this is very difficult to do.  Because to do it all Nozzle will have to be set.  And the tips are in us.
This is a double argument, one should be aware of it.  One moment, one has to be aware that I will also
The more opportunity I give, the more I give the benefit of logic, which I give myself.  And then you will start seeing your tip.  Then It is a very fun situation.
When you begin to see that my nature is such that I have been angry, my habit is such that I have been angry, the situation of the other was such that he was angry, then you do not forgive the other and forgive yourself  Become unable
Huh.  And he who is very easy to forgive himself, he will never be able to break the noose.
 "Osho Tao Upanishad"

Snehdeep Osho Vision

धर्म है रिक्त चेतना की अवस्था, खाली घड़े की भांति ।

 लाओत्से कुछ बातें कहता है। वह कहता है, ―तेज नोकों को घिस दें।’
‍व्यक्तित्व में तेज नोकें हैं बहुत। जहां-जहां आप किसी को चुभते हैं, वहां आप में तेज नोक होती है। लेकिन एक मजा है नोक का कि जब दूसरा आपको चुभाता है, तब उसकी नोक आपको पता चलती है; लेकिन जब आप किसी दसरे को चुभाते हैं, तो आपको अपनी नोक 
पता नहीं चलती। अगर छुरे को मैं आपके शरीर में चुभाऊं , तो आपको पता चलता है, छुरे को पता नहीं चलता। मेरी तेज नोक किसी में गड़ती है, तो उसे पता चलता है, मुझे पता नहीं चलता। हां, किसी और की नोक मुझमें गड़ जाए, तो मुझे पता चलता है।
इससे जगत में बड़ी भ्रांति होती है, बहुत कनफ्यूजन है। जगत की सारी कलह इस कारण ही है कि हमें दूसरे की नोक ही पता चलती है, अपनी नोक कभी पता नहीं चलती। आपको कभी अपनी नोक पता चली है ? इसलिए जीवन भर हम दूसरों की नोकों को झाड़ने में लगे रहते हैं।

"ओशो ताओ उपनिषद"

Religion is a state of empty consciousness, like an empty pitcher.

  Lao Tzu says a few things.  He says, wear the sharp nozzles. '
 There are many sharp points in personality.  Wherever you prick someone, there is a sharp tip in you.  But there is a fun tip that you know when the other pricks you;  But when you prick another,
 I don't know  If I touch the knife in your body, then you know, the knife does not know.  My sharp tip bursts into someone, then he knows, I don't know.  Yes, I know if someone else's tip gets stuck in me.
 This causes great confusion in the world, there is a lot of confusion.  All the discord of the world is because we know the tip of the other, our tip is never known.  Have you ever found your tip?  That is why throughout our life we ​​are busy sweeping others' points.

 "Osho Tao Upanishad"

यह ब्लॉग खोजें